Magical world | जादुई दुनिया | Imaginary World | Hindi-English Both

 Translation: Hindi


                              जादुई दुनिया


     20 दिसंबर 2150, छोटू एक छोटे से गांव में रहता था। उसे पढ़ना लिखना,खेलना कूदना और अपनी मम्मी के कामों में उनका हाथ बटाना बहुत अच्छा लगता था। वह हमेशा अपने दोस्तों और दूसरों को जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करता था। छोटू को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। एक दिन वो अपने मम्मी पापा के साथ एक पुरानी सी म्यूजियम में गया जहां बहुत सी पुरानी चीजें रखी हुई थी। वही कुछ ऐतिहासिक और पुरानी किताबें भी रखी हुई थी। छोटू के मन में उन किताबों को पढ़ने की चाह उभरने लगी।

      उसने ऐसी और इतनी पुरानी किताबें पहली बार देखी थी। उसने अपनी चाह को अपने माता-पिता को बताया मगर उन्होंने उसे बड़े प्यार से समझाया कि हम म्यूजियम के किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगा सकते। फिर वो लोग आगे बढ़ गए। परंतु छोटू की उन किताबो को पढ़ने इच्छा अभी भी उसके अंदर थी।

      थोड़ी देर बाद को किसी तरह उनमें से एक किताब को अपने कपड़े के अंदर छुपा कर अपने घर पर लेकर चले आता है। रात हो जाने पर जब वो खाना खाकर अपने कक्ष में गया तो उसे उस किताब के बारे में याद आया। उस ने जब किताब को पढ़ने के लिए जैसे ही खोला कुछ किताब से एक अलग सी रोशनी बाहर आई और वह उस किताब के अंदर खींचा चला गया।
magical book, magical image, magical world, magic
magical book

      वो जैसे ही उस किताब के अंदर चला जाता है वैसे ही इसकी घबराहट बढ़ जाती है। उसके चारों तरफ देखने पर उसे एक अलग ही दुनिया दिखाई देती है। छोटू उस दुनिया का नहीं था इसलिए वह उस दुनिया में जाकर कहीं ना कहीं खुश और कहीं ना कहीं घबरा भी रहा था। उसके लिए वो कोई जादुई दुनिया से कम नहीं था। थोड़ी देर बाद जब वह शांत हो जाता है तब उस जादुई दुनिया की सैर करने का विचार करता है। सामने ही थोड़ी दूर आगे पहाड़ी के नीचे उसे एक गांव नजर में आता है।

      वह अपने कदम उस गांव की ओर बढ़ाने लगता है। चलते चलते जैसे ही वह उस गांव के पास पहुंचता है उसे एक अलग ही दृश्य दिखता है। गांव में कुछ लोग जमीन पर तो कुछ लोग हवा में ही चल रहे थे उनके वस्त्र भी छोटू के वस्त्र से बहुत अलग और अनोखे थे। छोटू जैसे ही गांव के अंदर प्रवेश करने वाला था कि तभी उसे एक आदमी रोक लेता है और पूछता है कि अरे बच्चे एवं गांव के बाहर क्या कर रहे हो। छोटू उस आदमी को देखकर घबरा जाता है। वह आदमी समझ जाता है कि यह बच्चा घर पर आया हुआ है इसलिए वह उसे अपने घर चलने को कहता है और यह भी बताता है कि वह इसी गांव में एक छोटे से घर में रहता है और वह खुद को सिंबा बताता है।

      छोटू उस आदमी के घर जाकर खुद को बहुत महसूस और खुला समझता है। वो उस आदमी को अपनी सारी घटनाओं के बारे में बताता है और यह भी बताता है कि वह इस गांव तो क्या एस दुनिया का ही नहीं है। सिंबा उस छोटे से बच्चे की बात सुनकर बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं होता। सिंबा छोटू को बताता है कि कुछ साल पहले उसके दादा जी के साथ भी ऐसा ही हुआ था वह भी गलती से एक दूसरी दुनिया में चले गए थे।

      छोटू बड़े ही आनंद भाव से सिंबा से जब पूछता है कि क्या वह भी जादू कर सकता है। सिंबा छोटू की यह बात सुनकर दुखी हो जाता है और छोटू से कहता है कि वह जादू नहीं कर सकता वह यह भी बताता है कि उसने बहुत बार कोशिश की मगर वह हर बार असफल रहा इसी कारण गांव में कोई भी उसे नौकरी नहीं देता उसने कई जगह नौकरियां की भी मगर कुछ दिनों बाद निकाल दिया गया। छोटू ने उसका हौसला बढ़ाते कहां आप उदास मत होइए देखना एक न एक दिन आप दुनिया के सबसे बेहतरीन जादूगर कहलाएंगे।

      छोटू की यह बात सुनकर सिंबा हौसला ना खोया। थोड़ी ही देर बाद छोटू उस जादुई दुनिया को देखने की सिंबा से जिद करने लगा। फिर दोनों गांव घूमने निकल गए। गांव में कई तरह के उड़ते हुए कालीन, मछलियां और कई जादुई चीजें थी। छोटू और सिंब जैसे ही घर वापस जाने लगे कि  तभी पीछे से राजा के दो उड़ते हुए खिलाने वाले सिपाहियों ने छोटू को देख लिया सिंबा कहां से छोटू को किसी तरह छिपाते हुए अपने घर ले गया।
magician, magic image, magical image, magician of hockey, magic tricks
magician

      सिंबा ने छोटू को घर वापस भेजने का उपाय सोचने लगा कि तभी छोटू ने उससे कहा कि सिंबा तुम ही क्यों नहीं मुझे अपने जादू से घर भेज देते मैं जानता हूं कि तुम जादू नहीं कर सकते परंतु अगर तुम्हें खुद पर विश्वास है तो तुम यह जरूर कर सकते हो। सिंबा छोटू किया हुआ तो सुनकर छोटू को घर खुद भेजने के लिए तैयार हो गया और थोड़ी देर बाद कई प्रयासों के बाद उसका जादू काम कर गया।
      छोटी जैसे ही किताब से बाहर निकला वह तुरंत उस किताब को बंद करके अपने माता पिता के पास ले गया और उनसे इस गलती के लिए क्षमा भी मांगी और फिर अगले दिन उसके माता-पिता ने उस किताब को म्यूजियम के अधिकारी को लौटा दी।
                                                        ~धन्यवाद🙏
                                                                                  


Translation: English


                              Magic world



 On 20 December 2050, Chhotu lived in a small village.  She loved reading, writing, jumping, and helping her mother in her work.  He always helped his friends and others when needed.  Chhotu was very fond of reading books.  One day he went with his mother and father to an old museum where many old things were kept.  The same historical and old books were also kept.  The desire to read those books started emerging in Chhotu's mind.


 He had seen such and such old books for the first time.  He told his wishes to his parents, but they kindly explained to him that we cannot touch anything in the museum.  Then those people moved forward.  But Chotu's book was still inside him to read those books.


 After some time, one of them somehow hides the book inside his clothes and brings it to his house.  When it was night, when he went to his room after having dinner, he remembered about that book.  When he opened the book to read, a different light came out from some book and he was drawn inside that book.


 As soon as he goes inside that book, his nervousness increases.  Looking around him, he sees a different world.  Chhotu was not of that world, so he went somewhere in that world and was somewhere happy and nervous somewhere.  For him, it was nothing less than a magical world.  After a while, when he calms down, he thinks of taking a tour of that magical world.  A little further down the hill, he sees a village in front.


 He starts to make his move towards that village.  As he walks near the village, he gets a different view.  Some people in the village were walking on the ground and some people were walking in the air, their clothes were also very different and unique from Chhotu's clothes.  As soon as Chhotu was about to enter the village, only then a man stops him and asks what hey children are doing outside the village.  Chhotu gets nervous seeing the man.  The man realizes that this child has come home so he asks him to go to his house and also tells that he lives in a small house in this village and he tells himself Simba.


 Chhotu feels very open and open about going to the man's house.  He tells the man about all his events and also tells whether he belongs to this village or not to this world.  Simba is not surprised to hear that little child.  Simba tells Chhotu that the same thing happened to his grandfather a few years ago, he too accidentally went to another world.


 Chhotu very happily asks Simba if he can also do magic.  Simba is saddened to hear this about Chhotu and tells Chhotu that he cannot do magic. He also tells that he tried many times but he failed every time, so no one in the village gave him a job.  Jobs were also replaced but were fired a few days later.  Chotu encouraged him to see where you should not be sad. One day you will be called the world's best magician.


 Simba did not lose heart after hearing this story of Chhotu.  Shortly after, Chotu insisted on Simba to see that magical world.  Then both villages went out for a walk.  The village had many types of flying carpets, fish and many magical things.  As soon as Chhotu and Simba started going back to the house, the two flying soldiers of the king saw Chotu from behind, where Simba took Chotu to his house, somehow hiding it.


 Simba started thinking of sending Chhotu back home, when Chotu said to him, "Simba, why don't you send me home with my magic? I know you can't do magic but if you believe in yourself then you definitely  Can do  After hearing Simba Chhotu, he agreed to send Chhotu home himself and after several attempts his magic worked.

 As soon as the younger one came out of the book, he immediately closed the book and took it to his parents and apologized to them for this mistake and then the next day his parents returned the book to the museum official.

                                                   ~ Thank you

     

Comments

Popular posts from this blog

Dark Night | अंधेरी रात | Horror Story | part 1 | Hindi- English Both

Half hearted | अधूरी चाह | Love Story | Hindi-English Both

Scary Dawn | डरावना सवेरा | Dark Night Part 2 | Horror Story | Hind-English Both