Magical world | जादुई दुनिया | Imaginary World | Hindi-English Both
Translation: Hindi जादुई दुनिया 20 दिसंबर 2150, छोटू एक छोटे से गांव में रहता था। उसे पढ़ना लिखना,खेलना कूदना और अपनी मम्मी के कामों में उनका हाथ बटाना बहुत अच्छा लगता था। वह हमेशा अपने दोस्तों और दूसरों को जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करता था। छोटू को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। एक दिन वो अपने मम्मी पापा के साथ एक पुरानी सी म्यूजियम में गया जहां बहुत सी पुरानी चीजें रखी हुई थी। वही कुछ ऐतिहासिक और पुरानी किताबें भी रखी हुई थी। छोटू के मन में उन किताबों को पढ़ने की चाह उभरने लगी। उसने ऐसी और इतनी पुरानी किताबें पहली बार देखी थी। उसने अपनी चाह को अपने माता-पिता को बताया मगर उन्होंने उसे बड़े प्यार से समझाया कि हम म्यूजियम के किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगा सकते। फिर वो लोग आगे बढ़ गए। परंतु छोटू की उन किताबो को पढ़ने इच्छा अभी भी उसके अंदर थी। थोड़ी देर बाद को किसी तरह उनमें से एक किताब को अपने कपड़े के अंदर...