Posts

Magical pot | जादुई घड़ा | kids story | Hindi-English Both

Image
Translation: Hindi जादुई घड़ा           शहर से कुछ दूरी पर एक छोटा सा गांव हुआ करता था। गांव का नाम मटकापूर हुआ करता था। उसी गांव के किसी कोने में दो भाई रहते थे। बड़ा भाई रमेश बहुत अमीर और कामयाब व्यापारी था वही उसका छोटा भाई सुरेश काम की तलाश में यहां वहां भटकता रहता था। रमेश सुरेश को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था इसी कारण वह हमेशा अपने छोटे भाई के नौकरी मांगने पर रमेश किसी ने किसी बहाने से मना कर देता था।         सुरेश बहुत परेशान था वह रोज नौकरी की तलाश में भटकता फिरता था। एक दिन रमेश नौकरी की तलाश में भटकते भटकते एक पेड़ के नीचे विश्राम करने लगा। थोड़ी देर बाद अचानक उसके कानों में एक आवाज सुनाई दी जब उसने देखा तो एक व्यापारी परेशानी मैं कहीं जा रहा था।         सुरेश तुरंत उठकर उस व्यापारी के पास जाता है और बातों ही बातों में उससे उसकी परेशानी का कारण पूछता है। व्यापारी सुरेश को एक भला व्यक्ति समझ कर उसे अपनी परेशानी बताता है कि उसे एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो पढ़ा लिखा हो और उसके कारोबार को अच्छे से चलाने में उसकी मदद करें पर उसे अभी तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला। सु

Half hearted | अधूरी चाह | Love Story | Hindi-English Both

Image
Translation: Hindi                          अधूरी चाह  पेड़ों की सनसना की आवाज,फूलों की खुशबू और सुनसान सड़क के बीच एक लड़का जा रहा था। जाते जाते वह सोच रहा था कि इस सुंदर और अद्भुत वातावरण में अगर मेरी मुलाकात किसी सुंदरी से हो जाए तो मैं क्या करूंगा कि तभी अचानक पीछे से एक आवाज आई रुको रुको जैसे ही उस लड़के ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां पीछे से कोई लड़की उसे आवाज दे रही थी।  लड़की के लड़के के पास आते ही वह उस लड़की की सुंदरता को देखता ही रह गया। उस लड़के को लगने लगा जैसे कोई स्वर्ग की अप्सरा उसके सामने खड़ी हो। लड़की, सुनिए जरा सुनिए मैं रास्ता भटक गई हूं कृपया मेरी मदद कीजिए। लड़की को उसकी सुंदरता के अलावा कुछ दिखाई और सुनाई नहीं दे रहा था मानव जैसे वह किसी सपनों की दुनिया में चला गया हो कि तभी वह लड़की उस लड़के के हाथों पर हाथ रखकर से सहायता करने की विनती करती है। लड़का कांपते हुए, झिक-झिकाते हुए और बड़े प्रसन्नता से उत्तर देता है क क क क क्यों नहीं चा चा चा चलिए मैं प प पास ही के एक ग ग ग गांव में ज ज जा रहा हूं। शायद वो आपका ग गांव हो।  दोनों गांव की ओर चल पड़े रास्ते भ

Magical world | जादुई दुनिया | Imaginary World | Hindi-English Both

Image
  Translation: Hindi                                जादुई दुनिया      20 दिसंबर 2150, छोटू एक छोटे से गांव में रहता था। उसे पढ़ना लिखना,खेलना कूदना और अपनी मम्मी के कामों में उनका हाथ बटाना बहुत अच्छा लगता था। वह हमेशा अपने दोस्तों और दूसरों को जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करता था। छोटू को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। एक दिन वो अपने मम्मी पापा के साथ एक पुरानी सी म्यूजियम में गया जहां बहुत सी पुरानी चीजें रखी हुई थी। वही कुछ ऐतिहासिक और पुरानी किताबें भी रखी हुई थी। छोटू के मन में उन किताबों को पढ़ने की चाह उभरने लगी।       उसने ऐसी और इतनी पुरानी किताबें पहली बार देखी थी। उसने अपनी चाह को अपने माता-पिता को बताया मगर उन्होंने उसे बड़े प्यार से समझाया कि हम म्यूजियम के किसी भी वस्तु को हाथ नहीं लगा सकते। फिर वो लोग   आगे बढ़ गए। परंतु छोटू की उन किताबो को पढ़ने इच्छा अभी भी उसके अंदर थी।       थोड़ी देर बाद को किसी तरह उनमें से एक किताब को अपने कपड़े के अंदर छुपा कर अपने घर पर लेकर चले आता है। रात हो जाने पर जब वो खाना खाकर अपने कक्ष में गया तो उसे उस किताब के बारे में याद आया। उस ने जब कि

Scary Dawn | डरावना सवेरा | Dark Night Part 2 | Horror Story | Hind-English Both

Image
  Translation: HINDI                                डरावना सवेरा       पूर्णिमा  जैसे ही उठी इसके जान में जान आई। उसे लगा कि शायद वह सपना था मगर जब वह अपने तकिए की ओर देखती है तो वहां सच में उसे खून के कतरे गिरे हुए दिखते हैं। पूर्णिमा खून की कचरी को देखकर खूब डर जाती है और वह डर के मारे घर के बाहर भागने लगती है कि तभी उसे पीछे से कोई उसका हाथ पकड़ के उसे रोक देता है। horror doll      जब वो पीछे मुड़कर देखती है तो उसे पीछे कोई नहीं दिखता मानो जैसे उसके हाथ को अनदेखी कोई शक्ति ने हवे में ही पकड़ लिया हो। पूर्णिमा इस घबराहट को सह ना सकी और वो बेहोश होकर नीचे गिर गई। जब उसे होश आया तो उसने अपने आप को एक घने जंगल के बीच बहुत पुरानी कब्रिस्तान में पाया। रात होने ही वाली थी इसीलिए उसकी घबराहट और भी ज्यादा बढ़ गई। पूर्णिमा  जैसे ही कब्रिस्तान से भागने की कोशिश करती है की तभी ताबूत से निकली खून से लथपथ हाथ उसके पैरों को जकड़ लेती है और उसे भी अपने ताबूत में खींचने लगती है।पूर्णिमा खुद को बचाने की चाह में जोर जोर से चिल्लाने लगती है पर उस घने जंगल में उसे कोई नहीं सुन पाता और वह ताब

Dark Night | अंधेरी रात | Horror Story | part 1 | Hindi- English Both

Image
Translation: हिंदी                                अंधेरी रात       एक अंधेरी  अमावस्या की रात  पूर्णिमा अपने कमरे में ही सोने के लिए जा ही रही थी तभी अचानक उसे दरवाजा खुलने की आवाज आई उसने मुड़के देखा तो दरवाजा बंद ही था। उसने सोचा कि शायद उसे भ्रम हुआ होगा लेकिन जैसे ही वह दो कदम आगे बढ़ती तभी फिर से वही आवाज उसे परेशान कर देती है। इस बार वह बहुत घबरा जाती है और दौड़ते दौड़ते अपने कमरे में जाकर घबराते हुए सोने की कोशिश करती है। कि तभी अचानक उसे एक आवाज सुनाई देती है 'पूर्णिमा' 'पूर्णिमा'। horror story       पूर्णिमा  जैसे अपना फोन उठाती है तभी लाइट चली जाती है और उसका मोबाइल बंद पड़ जाता है। उसे कुछ समझ नहीं आता कि अब उसे क्या करना चाहिए वह अपने बिस्तर पर पैर को सीकोरे हुए घबराकर सोने की कोशिश करती है। अचानक थोड़ी देर बाद जिस कंबल मैं वह खुद को छुपाए हुई थी से पीछे से कोई धीरे से खींचने की कोशिश करता है। bhootiya khun       पूर्णिमा  इतनी घबराई हुई थी कि इस बार उसके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला डर के मारे वो पसीने से लथपथ हो गई थी। वह इतनी घबरा गई थी कि उसे आगे क्य